शरीर के एक तरफ लकवा क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:03

लकवा मारने के आम तौर पर 2 कारण माने जाते हैं, जिसमें एक है ब्रेन हैम्ब्रेज है यानी दिमाग में जाने वाली ब्लड का पाइप फट जाना. दूसरा कारण है कि दिमाग में खून की सप्लाई करने वाले पाइप में किसी न किसी तरह की ब्लॉकेज आ जाना. ज्यादातर मामलों में पाइप ब्लॉक होने की वजह से ये समस्या होती है.

लकवा यानी पैरलायसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक या इससे अधिक मांसपेशियां सही तरीके से कार्य करना बंद कर देती हैं और इससे शरीर के कई कार्य प्रभावित होते हैं।

लकवा आमतौर पर मांसपेशियों की समस्या के कारण नहीं होता है बल्कि मस्तिष्क द्वारा मांसपेशियों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नसों या रीढ़ की हड्डी में समस्याओं के कारण होता है। इसलिए, आमतौर पर लकवा से पीड़ित व्यक्ति की तंत्रिकाओं में किसी न किसी तरह का नुकसान होता है।

लकवा के प्रकार

लकवा क्षेत्रविशेष हो सकता है, जिसमें शरीर के विशेष हिस्से जैसे हाथ और चेहरा लकवाग्रस्त हो जाते है। साथ ही यह सामान्य भी हो सकता है जिसमें शरीर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होता है।

विभिन्न प्रकार के लकवा के लिए अलग-अलग चिकित्सीय शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे:

मोनोप्लेजिया (monoplegia)- इसमें शरीर का केवल एक अंग लकवाग्रस्त होता है।
हेमीप्लेजिया (hemiplegia)- इसमें शरीर के एक तरफ का हाथ और पैर लकवाग्रस्त होते हैं
पैराप्लेजिया (paraplegia)- इसमें दोनों पैर और कभी-कभी श्रोणि (पेल्विस) और शरीर के कुछ निचले हिस्सों को लकवा मार जाता है
टेट्राप्लेजिया (tetraplegia)- इसमें दोनों बाह और पैर लकवाग्रस्त हो जाते हैं (इसे क्वाड्रिप्लेजिया भी कहा जाता है)


लकवा के कारण

लकवा आमतौर पर तीन आम कारणों से होता है:

स्ट्रोक
(आघात)
सिर में चोट लगना
रीढ़ की हड्डी की चोट - रीढ़ की हड्डी तंत्रिका तंत्र का एक बंडल है जो रीढ़ से जुड़ी होती है और शरीर की मांसपेशियों को नियंत्रित करने में मदद करती है
मल्टीपल स्क्लेरोसिस
(multiple sclerosis)

कभी-कभी लकवा कई अन्य समस्याओं जैसे सेरेब्रल पाल्सी
और गुलियन बेरी सिंड्रोम
के कारण भी हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info